अस्पताल व बैंक के लिए पार्किंग का नियम बने - AKB NEWS

अस्पताल व बैंक के लिए पार्किंग का नियम बने

सामाजिक विचार मंच के संयोजक कंवलजीत सिंह ने कहा है कि नगर परिषद और जिला प्रशासन को शहरी क्षेत्र में बैंक और अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था के नियम को सख्ती से लागू कराना चाहिए। जिले में कई निजी अस्पताल जहां-तहां खुले पड़े हैं। इन अस्पतालों द्वारा पार्किंग की कोई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई है। आए दिन सड़क जाम लग जाता है। जिसकी वजह से लोग एक-दूसरे से विवाद करने लगते हैं। कई बार तो बात मारपीट तक पहुंच जाती है। इस समस्या के समाधान को लेकर पहले भी ध्यान आकृष्ट कराया गया है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

इसी प्रकार की स्थिति विभिन्न बैंक शाखाओं में भी देखने को मिलती है। बैंक शाखा के बाहर जहां-तहां वाहन खड़े किए जाने की वजह से हर दिन सड़क जाम लग जा रहा है। लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। तंग होती सड़कों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद को गंभीरतापूर्वक कदम उठाने की जरूरत है। जिला प्रशासन से भी सामाजिक विचार मंच मांग करती है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पार्किंग की व्यवस्था के नियम को सख्ती से लागू कराया जाए। 

यदि समय रहते समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह दिन दूर नहीं जब कहीं पर भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क जाम और पार्किंग की खराब व्यवस्था की वजह से विवाद की स्थिति गंभीर परिणाम दे सकती है। नगर परिषद जिला प्रशासन को तत्काल इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कदम उठाना चाहिए। सामाजिक विचार मंच इस मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन और नगर परिषद से तत्काल पहल का अनुरोध करती है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads