पांडेयबारा-जगदीशपुर से 217 बोरा अवैध पोड़ा कोयला जब्त, 3 पर केस - AKB NEWS

पांडेयबारा-जगदीशपुर से 217 बोरा अवैध पोड़ा कोयला जब्त, 3 पर केस

चौपारण प्रखंड के ग्राम पंचायत जगदीशपुर में गुरुवार की रात 11 बजे 217 बोरा अवैध पोड़ा कोयला चौपारण पुलिस ने जब्त किया। थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह एवं पीएसआई राजू मरांडी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम जगदीशपुर में भारी मात्रा में अवैध कोयला बोरी में रखकर तस्करी के उद्देश्य भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना सत्यापन के लिए पुलिस जब उक्त स्थान पर पहुंची तो पुलिस को आता देख तस्कर भागने में सफल हो गया। बाद में सभी कोयला को ट्रैक्टर के द्वारा चौपारण थाना लाया गया। जांचोपरांत सियाराम सिंह, सुरेश यादव, प्रकाश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

हर दिन बाइक से हाेती है काेयले की ढुलाई

पोडा कोयला की तस्करी चौपारण प्रखंड में चरम सीमा पर है। प्रतिदिन अहले सुबह लगभग दर्जनों बाइक सवार अपनी जान जोखिम में डाल पोड़ा कोयला की तस्करी करते हैं। मालूम हो कि सभी बाइक सवार बड़कागांव, चरही, मांडू व अन्य क्षेत्रों से अपने बाइक में अवैध रूप से दो दर्जन बोरियों को लोड कर इटखोरी चतरा रोड होते हुए प्रखंड के कई क्षेत्रों में बेचने आते हैं। इस पर भी तत्काल प्रशासन को संज्ञान लेने की जरूरत है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads