परसही ने लेधपा को 6-1 से हराकर टूर्नामेंट के खिताब पर जमाया कब्जा
पुलिस संस्मरण दिवस पर 21-31 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला खेल स्टेडियम में शहीदों के नाम एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हुआ। इसमें 11 ब्रदर्स चंदवा, लेधपा, परसही व रिचुघुटा की टीमों ने भाग लिया। खेल गए पहले मैच में लेधपा ने 1/0 से 11 ब्रदर्स चंदवा को और दूसरे मैच परसही ने 1/0 से रिचुघुटा हरा दिया। वहीं खेले गए फाइनल मैच में परसही ने लेधपा को 6/1 से हराकर टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
इससे पहले जिला खेल पदाधिकारी शिवेंदु कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता एवं सार्जेंट मेजर सुशांत कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबाल में किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने कहा इस तरह की पहल जिले में नवोदित खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा करेगी।
लातेहार जिले में फुटबॉल का जो क्रेज है, आने वाले दिनों में जरूर जिले से प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य एवं देश में जिला का नाम ऊंचा करेंगे। टूर्नामेंट समाप्ति के बाद उपरोक्त अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। मौैके पर जिला पुलिस प्रशिक्षक मुजफ्फर आलम, मनोहर राम, परसही मुखिया गुंजन उरांव समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें