BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
30 झोपड़ियों में हुकिंग कर जलाई जा रही थी बिजली, जब्त
रेल क्षेत्र के कांजी हाउस में लगातार बिजली की चोरी करने की जानकारी मिलने पर रेल प्रशासन का बिजली विभाग ने आरपीएफ के जवानों के साथ संयुक्त रूप से औचक छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान कांजी हाउस के समीप बसी झोपड़ियों में बिजली का अवैध हुकिंग पाया गया। इस दौरान करीबन 30 झोपड़ियों का बिजली तार काट कर जब्त किया गया। छापेमारी की भनक मिलने पर झोपड़ियों में रहने वाले लोग ताला बंद कर भाग खड़े हुए।
जिसके कारण कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हालांकि काफी मात्रा में बिजली तार को जब्त किया गया। बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि बिजली की चोरी को रोकने के लिए रेल क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। छापेमारी के दौरान मौके पर आरपीएफ थाना प्रभारी बीके सिन्हा, बिजली विभाग के एसएससी मांझी आदि के साथ कई जवान मौजूद थे।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें