चरही घाटो मोड़ व एनएच 33 के किनारे से शीघ्र हटेगा अतिक्रमण, नोटिस जारी - AKB NEWS

चरही घाटो मोड़ व एनएच 33 के किनारे से शीघ्र हटेगा अतिक्रमण, नोटिस जारी

चरही घाटो मोड़ व एनएच 33 के किनारे से शीघ्र हटेगा अतिक्रमण। अतिक्रमण करने वालों को एसडीओ हजारीबाग द्वारा नोटिस दिया गया है। नोटिस में लिखा गया है कि आगामी 5 नवंबर तक स्वतः अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया गया है। 5 नवंबर तक अगर स्वतः अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो चिन्हित व्यक्तियों के उपर मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उनसे अतिक्रमण में होने वाले खर्च भी वसूल किए जाएंगे। ज्ञात हो कि चरही घाटो मोड़ के पास अतिक्रमण के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।

जिसको देखते हुए चुरचू प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत की थी। चरही घाटो मोड़ और एनएच 33 सड़क के किनारे लोग मार्केट बनाकर फुटपाथ को भी अतिक्रमित कर लिए है, और आए दिन इसकी प्रक्रिया निरंतर जारी है। बीते 3 मई को घाटो मोड़ के पास भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जान गई थी। इसके बावजूद आज भी फुटपाथ पर अनेक प्रकार की दुकानें लग रही हैं।

 चरही पुलिस आए दिन इन अतिक्रमणकारियों को हटाने का काम करती है लेकिन ये लोग यह ठान चुके है कि हम नहीं सुधरेंगे। लोग मार्केट व शेड फुटपाथ पर ही बनाकर दुकानों को विस्तार किए जाने की शिकायत प्रशासन को दिया जा चुका है। एनएच की भूमि से लेकर वन भूमि को अतिक्रमण करने वाले भू माफिया अतिक्रमण करने से पीछे नही हटते।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads