दिल्ली हाईकोर्ट के वकील के घर में चोरी का प्रयास - AKB NEWS

दिल्ली हाईकोर्ट के वकील के घर में चोरी का प्रयास

हजारीबाग पंचशील रेजिडेंशियल कॉलोनी स्थित अधिवक्ता सत्य प्रकाश के आवास में 29 अक्टूबर की रात चोरी का प्रयास किया गया। इस संबंध में अधिवक्ता ने एसपी को ऑनलाइन आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि वह दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। पिछले 16 वर्षों से वे दिल्ली में रह रहे हैं। उनके हजारीबाग पंचशील रेजिडेंशियल कॉलोनी स्थित आवास में पिछले 3 महीने में चौथी बार चोरी की घटना घटी है।

जिसमें दो बार पुलिस आवास पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना भी किया है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा है कि इसके पूर्व की चोरी की घटना में समरसेबल और चापानल में लगे सारे सामान को चाेर ले गए। इस संबंध में ऑनलाइन एफआईआर कराया गया था। इस बार चोरी का प्रयास किया गया।

 घर की कुंडी तोड़े गए। अधिवक्ता ने एसपी को दिए आवेदन में इस घटनाक्रम की जांच कर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads