BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
अगवा 4 युवकों को ले अहिल्यापुर में रात बिताने पहुंचे बदमाश, पुलिस ने दबिश दी तो छोड़ भागे
नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव के चार युवकों का अपहरण फिरौती के लिए कर अपराधियों ने कर लिया गया है। बुधवार को दिनभर जामताड़ा व गिरिडीह की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। दोनों जिलों की पुलिस एक-दूसरे का मामला बताती रही और युवकों के परिजन परेशान रहे।
रात 9 बजे जामताड़ा पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर अहिल्यापुर से चारों युवकों को बरामद कर लिया। जामताड़ा एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि दिनभर बदमाश चारों युवकों को लेकर देवघर में घुमते रहे। रात को राज्य की सीमा से बाहर नहीं निकल पाए तो वापस अहिल्यापुर में रात बिताने पहुंचे। इसके बाद जामताड़ा पुलिस ने दबिश दी तो बोलेरो सवार बदमाश चारों युवकों को छोड़कर भाग निकले। बरामद युवकों से अपहरणकर्ताओं से विषय मंे पूछताछ की जा रही है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें