पेड़ से बंधा भालू देखकर ग्रामीणों में दहशत, नहीं पहुंचे वन अधिकारी
फतेहपुर प्रखंड में आए एक भालू के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो सकी है। भालू के कारण फतेहपुर क्षेत्र के ग्रामीणों की सांस अटकी हुई है वहीं भालू पर भी जान का खतरा मंडराने लगा है। फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के बामनडीहा पंचायत अंतर्गत दूधानी गांव में भालू को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रविवार को कोई अनजान व्यक्ति शायद भालू का खेल दिखाने के लिए क्षेत्र में आया था। रात को जाने के कारण स्थानीय विद्यालय भवन के पीछे पेड़ के नीचे भालू को बांधकर रख यहां से फरार हो गया। सुबह जब बच्चे विद्यालय प्रांगण में खेलने पहुंचे तो देखा कि पेड़ के सहारे भालू बंधा हुआ है। सूचना बच्चों ने गांव के बड़े लोगों को बताया कि विद्यालय के पीछे पेड़ से भालू बंधा हुआ है मगर भालू का मालिक कोई मौजूद नहीं है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें