कर्ज लेने वाले किसानाें के लिए बड़ी खबर, कृषि मंत्री बाेले-7.61 लाख किसानाें के कर्ज माफ हाेंगे, एपीएल परिवाराें काे भी दाे-दाे गाय देगी
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि झारखंड में रघुवर सरकार के कार्यकाल में एक अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2020 के दाैरान कर्ज लेने वाले 7,61,869 किसानाें के कर्ज माफ किए जाएंगे। करीब 200 कराेड़ की कर्जमाफी पर मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने सहमति दे दी है। कृषि विभाग जल्दी ही कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू करेगा। किस स्तर के काैन से किसान दायरे में आएंगे और उनका कितना कर्ज माफ हाेगा, इसका निर्धारण भी कृषि विभाग करेगा। जल्दी ही बैठक बुलाई जाएगी। कृषि मंत्री बुधवार काे नेपाल हाउस सचिवालय में मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्हाेंने कहा कि राज्य में इस वर्ष कृषि याेग्य भूमि में इजाफा हुआ है। कालाबाजारी कर रहे खाद काराेबारी पर कड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य में कुल 4072 लाइसेंसधारी खाद काराेबारी में से 1362 प्रतिष्ठानाें का निरीक्षण किया गया। 133 खुदरा काराेबारियाें के लाइसेंस निलंबित किए गए। 134 के लाइसेंस रद्द हुए और 15 पर एफआईआर दर्ज की गई। केवल कृषि बिल का विराेध करते हुए उन्हाेंने कहा कि केंद्र ने राज्य सरकाराें काे विश्वास में नहीं लिया। यह संघीय ढांचे पर कुठाराघात है। किसानाें काे बीमा लाभ न मिलने के लिए भी केंद्र काे दाेषी ठहराया।
अब एपीएल परिवार काे भी मिलेगी दाे-दाे गाय
मंत्री ने कहा कि सरकार अब बीपीएल के साथ एपीएल परिवाराें काे भी दाे-दाे गाय देगी। इस साल 12 हजार गायाें का वितरण किया जाएगा। 30 हजार किसानाें के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे। गव्य विकास के क्षेत्र में साहेबगंज, सारठ और पलामू में डेयरी प्राेजेक्ट पर प्रश्न चिह्न लग गया है। एनडीडीबी के साथ राज्य सरकार जल्दी ही एमओयू करेगी। उन्हाेंने कहा कि राज्य में तीन हजार कृत्रिम गर्भाधान केंद्राें का संचालन किया जा रहा है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें