अक्टूबर में जारी हाेगी नई बिजली दर, लॉकडाउन के कारण राहत की उम्मीद, एक से पांच फीसदी तक महंगी हाेगी बिजली
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के नए बिजली टैरिफ पर झारखंड विद्युत नियामक आयाेग अक्टूबर के पहले हफ्ते में फैसला सुनाएगा। निगम ने बिजली दराें में 20% बढ़ाेतरी का प्रस्ताव दिया है। लेकिन सूत्राें के मुताबिक आयाेग 1 से 5% तक ही बढ़ाेतरी की तैयारी है। झारखंड गठन के बाद 2007 में आयाेग ने सबसे अधिक 8% की बढ़ाेतरी की थी। इस बार काेराेना और लाॅकडाउन के कारण आयाेग ज्यादा बाेझ डालना नहीं चाहता।
आयाेग यूनिट काॅस्ट ऑफ सप्लाई रेट और बिजली निगम के टीएंडडी लाॅस के हिसाब-किताब देखते हुए टैरिफ तय करता है। देखा जाता है कि उपभाेक्ताओं पर ज्यादा बाेझ न पड़े और बिजली कंपनियाें काे भी कम नुकसान हाे। पिछले साल निगम ने यूनिट काॅस्ट ऑफ सप्लाई छह रुपए की दर से फाइल की थी। आयाेग ने शहरी उपभाेक्ताओं के लिए 6.25 रुपए और ग्रामीण के लिए बिजली दर 5.75 रुपए यूनिट तय की थी। इस बार सप्लाई रेट 8.02 रु. फाइल की है। इसी आधार पर 20% बढ़ाेतरी का प्रस्ताव है, पर काेराेना संकट के कारण लाेगाें काे लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें