रात में हाइवे पर पिकअप वैन लूटने वाले गिरोह के 9 अपराधी गिरफ्तार, पीएलएफआई का एक पूर्व एरिया कमांडर भी करता था लूटपाट - AKB NEWS

रात में हाइवे पर पिकअप वैन लूटने वाले गिरोह के 9 अपराधी गिरफ्तार, पीएलएफआई का एक पूर्व एरिया कमांडर भी करता था लूटपाट

रांची पुलिस ने बुधवार को हाइवे पर देर रात हथियार के दिखाकर पिकअप वैन लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। इस मामले में पीएलएफआई का पूर्व एरिया कमांडर अजीम हवारी सहित 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। हवारी पर हत्या, रंगदारी सहित एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इस गिरोह के सदस्य हथियार के बल पर वाहन चालकों से रुपए और मोबाइल भी लूटा करते थे। गिरफ्तार अपराधियों ने 21 सितंबर को नामकुम-टाटा रोड पर पंजाबी ढाबे के पास रात करीब 2:40 बजे एक पिकअप वैन लूट ली थी।

साथ ही, उसके ड्राइवर से 7200 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन छीन लिए थे। वहीं, 17 सितंबर को इन अपराधियों ने रामगढ़ से बिस्किट अनलोड कर लौट रहे छत्तीसगढ़ की एक पिकअप वैन को राजधानी ढाबे के पास पिस्टल के बल पर तब लूट लिया था, जब ड्राइवर वहां गाड़ी रोककर आराम कर रहा था। रात करीब तीन बजे के आसपास लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। लूटपाट करने के बाद अपराधियों ने वैन के ड्राइवर को धमका कर भगा दिया था।

सितंबर में दो घटनाएं कीं

  • 21 सितंबर को नामकुम टाटा रोड पर पिकअप वैन से नकद 7200 व मोबाइल लूटे
  • 17 सितंबर को कांके से एक पिकअप वैन, मोबाइल व नकद 7000 रु. लूटे

डीएसपी व नामकुम थानेदार हुए घायल

अपराधियों की गिरफ्तारी में खूंटी पुलिस का भी सराहनीय योगदान रहा। छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी (पुलिस मुख्यालय-1) नीरज कुमार भी घायल हो गए। वहीं, नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के भी पैर में चोट आई है। अपराधियों की गिरफ्तारी में कांके थाने की पुलिस, नामकुम थाने की पुलिस के साथ क्यूआरटी की टीम भी शामिल थी।

हथियार व लूटे गए दो वाहन बरामद

अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों से लूट की महिंद्रा पिकअप वैन, लूट में प्रयुक्त एक हरे रंग की बोलेरो, एक देसी पिस्टल, तीन कारतूस और ड्राइवर से लूटे गए मोबाइल बरामद किया है।

इनकी हुई है गिरफ्तारी

  • राजा खान उर्फ इरफान खान, जन्नतपुर (खूंटी)
  • अजीम हवारी पूर्व पीएलएफआई कमांडर (खूंटी)
  • विकास लोहरा उर्फ भालू, मुरहू (खूंटी)
  • निसार अंसारी उर्फ परवेज अंसारी, सीठियो (रांची)
  • सूरज कुमार गंझ (खूंटी)
  • जितेंद्र कुमार उर्फ पिंटू, तोरपा (खूंटी)
  • मनीष कुमार सिंह, धुर्वा (रांची)
  • मो. साहिद, मनिटोला डोरंडा (रांची)
  • मुकुट मंडू (खूंटी)



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads