BREAKING NEWS
CAREER
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
मारवाड़ी कॉलेज में यूजी-पीजी की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न, ऑनलाइन परीक्षा में 98% उपस्थिति जांच को ई-मेल से भेजी जाएंगी कॉपी
राज्य में पहली बार मारवाड़ी कॉलेज में यूजी-पीजी फाइनल सेमेस्टर की ऑनलाइन हुई। परीक्षा 14 से 30 सितंबर तक चली। दोनों परीक्षाओं में ओवरऑल 98 प्रतिशत उपस्थिति रही। बताते चलें कि ऑफलाइन परीक्षा में भी इतनी उपस्थिति कभी नहीं रही थी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनमोल कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में कुल 4336 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। जिनमें से 4249 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा खत्म होने पर बुधवार को प्रिंसिपल डॉ. यूसी मेहता ने परीक्षा नियंत्रक और टेक्निकल टीम को बधाई दी। इधर, छात्रों ने भी कॉलेज प्रबंधन को ऑनलाइन परीक्षा के लिए बधाई दी। अब उत्तर पुस्तिकाओं का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक-परीक्षकों के ई-मेल पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। एक सप्ताह के अंदर मूल्यांकन शुरू हो जाएगा।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें