माइनिंग एरिया व ईंट-भट्ठों के आसपास के क्षेत्रों में होगी प्रदूषण मानकों की जांच, बोर्ड के अफसर को लगाई फटकार - AKB NEWS

माइनिंग एरिया व ईंट-भट्ठों के आसपास के क्षेत्रों में होगी प्रदूषण मानकों की जांच, बोर्ड के अफसर को लगाई फटकार

जिले के माइनिंग एरिया और ईंट-भट्ठों के आसपास प्रदूषण मानकों की अनिवार्य रूप से जांच होगी। समाहरणालय में अवैध माइनिंग की रोकथाम पर बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में डीसी छवि रंजन ने अफसरों को यह आदेश दिया। उन्होंने कहा कि एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक, अवैध खनन या लीज खनन क्षेत्र में भी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जांच करनी है। उन्होंने सभी सीओ से कहा कि किसी भी कीमत में जीएम लैंड में खनन नहीं होना चाहिए।

गोल-मटोल जवाब पर भड़के डीसी...

डीसी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधियों से माइनिंग व चिमनी भट्ठों के आसपास प्रदूषण जांच के संबंध में सवाल किए, तो वे गोल-मटोल जवाब देने लगे इस पर डीसी भड़क गए व उन्हें कड़ी फटकार लगाई।.

दो टीमें चलाएंगी सघन जांच अभियान

डीसी ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि संबंधित थाने के साथ टीम बना कर जिला टास्क फोर्स के साथ संयुक्त छापामारी अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय विभिन्न टीमों का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी, डीटीओ या एमवीआई करेंगे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads