झारखंड में कोरोना मरीजों के हाेम आइसाेलेशन के लिए बदली व्यवस्था, अब ऑनलाइन आवेदन जरूरी - AKB NEWS

झारखंड में कोरोना मरीजों के हाेम आइसाेलेशन के लिए बदली व्यवस्था, अब ऑनलाइन आवेदन जरूरी

रांची सहित राज्यभर में काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें काे हाेम आइसाेलेशन में रहने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी हाे गया है। स्वास्थ्य विभाग और एनआईसी ने इसके लिए swaraksha.nic.in नाम से पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल पर एसिम्टोमेटिक मरीज मोबाइल नंबर और एसआरएफ आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रांची में 109 लोगों ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इंसीडेंट कमांडर ने इनमें से 60 काे मंजूरी दे दी है। हालांकि यह व्यवस्था करीब 15 दिन पहले शुरू हुई है, लेकिन प्रचार नहीं हुआ। संक्रमित व्यक्ति जब इंसीडेंट कमांडर या कंट्राेल रूम नंबर 1950 पर फाेन करता है ताे उसे पाेर्टल की जानकारी दी जाती है।

रजिस्ट्रेशन में मरीजों को देनी होगी पूरी जानकारी

एसिम्टोमेटिक मरीजों को रजिस्ट्रेशन के दाैरान अपना विवरण, बीमारी का विवरण, घर पर होम आइसोलेशन की सुविधा, सैंपल जमा करने और रिपोर्ट आने की तिथि आदि बतानी हाेती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की संख्या, 60 साल से ज्यादा उम्र और 10 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या, पृथक कमरा, बाथरूम, सैनिटाइजर और ऑक्सीमीटर आदि की उपलब्धता की भी जानकारी देनी होती है। अनुमति मिलने के बाद संबंधित मरीज के पास 10 दिन में कम से कम दो बार डॉक्टर या स्वास्थ्य कर्मी को विजिट करना है।

झारखंड में काेराेना से और 13 लाेगाें की माैत

झारखंड में काेराेना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार काे फिर 1108 नए संक्रमित मिले। 13 लाेगाें की जान भी गई। मरने वालाें में रामगढ़ के चार, जमशेदपुर के दाे, काेडरमा के दाे, बाेकाराे के दाे, लाेहरदगा का एक, पलामू का एक और रांची का एक मरीज शामिल है। इसके साथ ही राज्य में काेराेना मरीजाें की संख्या बढ़कर 83,648 हाे गई है। अब तक 742 लाेगाें की जान जा चुकी है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads