मिहिजाम में लापता व्यक्ति की खोज में दिनभर जुटी एनडीआरएफ की टीम
मिहिजाम थाना अंतर्गत पियालसोला गांव से मंगलवार देर रात्रि से एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। जिसका नाम दुर्गाचन्द्र मंडल बताया गया। जिसकी उम्र करीब 50 वर्ष बताया जा रहा है। ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय चर्चा है कि शौच के लिए व्यक्ति निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान दिखे। व्यक्ति दिमागी रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। देर रात्रि से परिजन द्वारा काफी खोजबीन जारी रही।
वही इस संबंध में परिजनों द्वारा मिहिजाम थाना को भी सूचित किया गया। पता चला कि पियालसोला स्थित तालाब के किनारे उक्त व्यक्ति का चप्पल तालाब में तैरता पाया गया। पुलिस द्वारा अनुमान के मुताबिक तालाब में देवघर एनडीआरएफ की टीम ने पनडुब्बी के सहायता से काफी खोजबीन किया गया। गोताखोर के कठिन परिश्रम के बाद भी कुछ भी पता नहीं चल पाया। गोताखोर द्वारा लगभग 6-7 घंटे मशक्कत की गई। शाम होते ही खोजबीन की प्रक्रिया थम गई। एनडीआरएफ की टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें