BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
मां बेटे की मौत के बाद सुरियापानी गांव में मातम
थाना क्षेत्र के सुरियापानी गांव की वैशाखी मुर्मू की मासूम बच्चे के साथ आग में जलकर हुई मौत को लेकर परिजन व पड़ोसियों में शोक का माहौल है। मंगलवार को गांव के समीप सड़क किनारे वैशाखी ने केरोसिन तेल छिड़कर बच्चा व खुद की इहलीला समाप्त कर ली थी। मां की मौत जामताड़ा सदर अस्पताल में हुई थी।
वह मायके में रहती थी। घटना को लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत वैशाखी मुर्मू व दूधमुंहे बच्चे का शव पति रंजित टुडू के जामताड़ा स्थित किताजोर गांव में परिजनों को सौंप दिया गया। इधर मृतक वैशाखी मुर्मू की मां रासमुनी मुर्मू बेटी का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाई।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें