एएसआई विजय को थाने में दी गई श्रद्धांजलि
गिरिडीह नगर थाना में पिछले चार सालांे से पदस्थापित एएसआई विजय तिर्की (36) ने शनिवार सुबह 8 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंखे के सहारे उसकी लाश रस्सी से लटका हुआ था और मोबाईल उसके पास ही बेड पर पड़ा था। जिसमें अंतिम कॉल उसकी पत्नी को किया हुआ मिला। घटना की सूचना पर डीएसपी विनेाद कुमार रवानी व सीओ रविन्द्र कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे शव को फंदे से उतारने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद एएसआई का शव पुलिस लाईन ले जाया गया, जहां जवानों ने उसे सलामी दिया। इस दौरान आईपीएस कुमार गौरव, थाना प्रभारी आदिकांत महतो, सार्जेन्ट मेजर सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक एएसआई के चार बच्चे हैं। थाना प्रभारी अदिकांत महतो ने कहा कि उसे शनिवार सुबह लगभग 9 बजे गुमला थाना के एएसआई का फोन आया। जिसमें उन्होंने बताया कि गिरिडीह नगर थाना में पदस्थापित एएसआई विजय तिर्की की पत्नी ने उससे फोन पर कहा कि उसके पति ने शायद सुसाईड कर लिया है। डीएसपी विनोद कुमार रवानी ने कहा कि एएसआई विजय तिर्की ने सुसाईड क्यों किया, यह जांच का विषय है। लेकिन उसने सुसाईड करने से पूर्व अपनी पत्नी से मोबाईल पर बात किया है। लिहाजा मृतक की पत्नी के आने के बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें