महिला को जला हत्या करने व साक्ष्य छिपाने के लिए अंतिम संस्कार करने का केस दर्ज
महिला को जिन्दा जलाकर हत्या कर देने के मामला में नवडीहा ओपी पुलिस ने शुक्रवार को चौकीदार के फर्द बयान के आधार पर तीन अभियक्तों पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद तीनों प्राथमिकी अभियुक्त घर से पुलिस की गिरफ्तारी के भय से फरार हो गये हैं। वहीं पुलिस घटना के चार दिनों के बाद भी हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी है।
नवडीहा ओपी क्षेत्र के बरामो गांव में बीते बुधवार पूर्वाह्न 11 बजेे महिला को ससुराल में गोतनी, भैंसुर, ससुर बगैरह मिल कर पहले आग में झुलस कर अधमरा कर दिया और मृत्यु के बाद उसके शव को डुकरी नदी श्मशान घाट में जला कर राख कर दिया। मृृतका रिया देवी (20), पति मुकेश राय की हत्या कर देने की भनक पुलिस को नहीं लगी और न ही मृतका के मायके वालों ने थाना को घटना की जानकारी दी।
मृतका के परिजन घटना की सूचना बीते बुधवार शाम एसपी को दिया। एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष कुमार व नवडीहा ओपी प्रभारी प्रभात कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें