BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
डीसी से लोक सुनवाई कार्यक्रम की मांग
बालमुकूंद स्पंज आयरन के विस्तार के लिए प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के तत्वावधान में पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 21 अक्टूबर को आहूत लोक सुनवाई का स्थान परिवर्तन की मांग को लेकर हिन्द मजदूर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीसी काे ज्ञापन साैंपा है। कहा है कि जन सुनवाई प्रभावित गांवों में ही रखनी चाहिए, ताकि लोग भयमुक्त होकर अपनी बातों को रख सकें।
यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सुनवाई का स्थान पुरनी पतरिया, गादी श्रीरामपुर के स्थान पर गंगापुर, चतरो या मंझिलाडीह में करने की मांग की। यूनियन के अध्यक्ष सतीश कुंदन ने कहा कि उक्त फैक्ट्री के द्वारा प्रदुषण के मानकों का अनुपालन नहीं किया जाता है। जिस कारण स्थानीय लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कहा कि प्रदूषण से औद्योगिक क्षेत्र पहले से प्रभावित है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें