अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ने महाराज अग्रसेन को किया याद
अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा की ओर से शनिवार को महाराजा अग्रसेन की 5207 वीं जयंती अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रागिनी लाहेरी साहा और गिरिडीह जिला अध्यक्ष रेनू सेठ के नेतृत्व में अग्रसेन चौक पर महाराज अग्रसेन की प्रतिमा में माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर मनाई। इस दौरान अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा कि महिलाओं ने स्थानीय दुकानदार, सब्जी एवं फल विक्रेताओं के बीच मास्क का वितरण किया।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रागिनी लाहेरी साहा ने कहा कि महाराजा अग्रसेन महादानी और गरीबों के मदद करने वाले और भगवान श्री कृष्ण के मित्र थे औ उनके राज्य में प्रजा सुखी और संपन्न थी व्यापारी वर्ग के वह राजा थे।
मौके पर प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ ललिता बरनवाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गिरिडीह रेनू सेठ, मधु गुप्ता भदानी, सिम्मी बरनवाल, रिंकी उपस्थित थीं।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें