राष्ट्रीय यादव सेना को सशक्त बनाने पर चर्चा
राष्ट्रीय यादव सेना को पंचायत स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर बिरनी प्रखंड के माखमरगो पंचायत में बैठक हुई। सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मीतलाल यादव, सचिव राजेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष लालजीत यादव तथा पंचायत मीडिया प्रभारी दुलारचंद यादव का चयन किया गया। जिला सचिव रघुनंदन यादव ने कहा सेना का मुख्य उद्देश्य समाज को सही दिशा दिखलाना है।
समाज के भटके लोगों को सामाजिक दिशा-निर्देश देकर जगाना है। सभा में राष्ट्रीय यादव सेना के प्रखंड अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करते हुए बच्चियों की शिक्षा पर समाज के लोगों को जगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा समाज सेवा बड़ी सेवा है।
इसलिए आने वाले समय में राष्ट्रीय यादव सेना के कार्यकर्ता समाज के दबे, पिछड़े लोगों को मदद करने का भी कार्य करेंगे। इस अवसर पर पंचायत के कई यदुवंशी समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें