चाईबासा के युवाओं ने गरीब बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने का बीड़ा उठाया
पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया। कुछ इसी सोच को लेकर शहर के युवाओं की एक टोली ने गरीब बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया है। वह भी पूरी तरह से निःशुल्क। इसको लेकर युवाओं की एक टोली ने अपनी जेब खर्च से महुलसाई में एक कमरा किराये पर लिया है। जहां पर पढ़ने और पढ़ाने के लिए आवश्यक सामग्री भी जुटा ली है।
गरीब बच्चों की पढ़ाई को लेकर आगे आए इन युवाओं ने रविवार को विधिवत अपने कोचिंग संस्था का शुभारंभ किया है। इस संस्था में हर तबके के बच्चों को ये युवा स्वयं के खर्चे पर पढ़ाएं। यहां न तो कोई नामांकन शुल्क रखा गया है और ना ही पढ़ाई के एवज में किसी तरह का फीस लिया जाएगा।
चाईबासा का कोई भी बच्चा यहां पढ़ सकता है : नेहा
युवाओं की टोली की एक सदस्य नेहा ने बताया कि लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई पैसे के अभाव में पूरी तरह रुक चुकी है।े इसका हल स्वरूप कोचिंग संस्था तैयार किया जहां चाईबासा का कोई भी बच्चा पढ़ सकता है, जिसके पास ट्यूशन फीस भरने के पैसे नहीं हैं।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें