दिवाली आ रही करीब, पटाखा बेचने की गाइडलाइन का इंतजार कर रहे विक्रेता
दशहरा का त्योहार खत्म होते ही दीपावली की तैयारी शुरू हो जाती है। अनुमंडलडल मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती इलाकों में दीपावली की तैयारी शुरू कर दी गई है। उधर दीपावली का इंतजार कर रहे पटाखा दुकानदार असमंजस की स्थिति में है। उक्त दुकानदार सरकारी गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। सरकारी गाइडलाइन जारी होने में हो रही देरी के कारण दुकानदारों में मायूसी देखी जा रही है। थोक व खुदरा पटाखा व्यवसायी फुटुन जी ने बताया कि दीपावली में पटाखा बिक्री को लेकर असमंजस की स्थिति है।
अबतक किसी तरह का गाइडलाइन जारी नहीं होने से व्यवसाय को लेकर उहापोह की स्थिति है। दीपावली का त्योहार में अब कुछ दिनों ही शेष रह गया है। उसके बावजूद अब तक सरकार और न ही जिला प्रशासन की ओर से कोई गाइडलाइन जारी की गई है। अबतक किसी तरह का गाइडलाइन जारी नहीं होने के कारण लोग ज्यादा मायूस हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अब तक काफी संख्या में छोटे-बड़े दुकानदार पटाखे की मांग करने लगते थे।
अबकी बार न पटाखे की मांग है और न ही बिक्री है। ऐसे में व्यवसायी क्या करें नहीं समझ पा रहे हैं। उसके बावजूद वह अपनी ओर से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पटाखों को सुरक्षित तरीके से रखा जाता है ताकि किसी तरह की न हादसा हो और न ही अधिक नुकसान हो।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें