BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
टीबी रोग से एक युवक की मौत, रेफरल अस्पताल से चल रही थी दवा
थाना क्षेत्र के राणाडीह पंचायत अंतर्गत घुरुआ गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत गुरुवार को हो गई। उक्त व्यक्ति टीबी रोग से ग्रसित था। छोटू साव नामक युवक कईल साव का पुत्र था। उसकी टीबी रोग की दवा आठ जनवरी 2020 से मझिआंव स्थित रेफरल अस्पताल से चल रही थी।
दिवंगत छोटू साव अपने पीछे पत्नी के साथ सात और चार वर्ष की लड़की व एक साल का एक लड़का छोड़ गया है। वह अत्यंत गरीब परिवार का सदस्य था। जो मजदूरी करके किसी प्रकार अपने आश्रितों को पाल रहा था। उसकी मृत्यु हो जाने से परिजनों के समक्ष बच्चों के लालन-पालन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें