डाक विभाग के अभिकर्ता के घर चोरी - AKB NEWS

डाक विभाग के अभिकर्ता के घर चोरी

शहर में इन दिनों चोरी की घटना में अचानक वृद्धि हुई है। गुरुवार की रात्रि चोरी की घटना घटी। शहर के अशोक विहार मोहल्ला में डाक विभाग के अभिकर्ता अश्वनी पांडेय के मकान से आभूषण कपड़ा समेत ढाई लाख रुपए की सामग्री मकान का दरवाजा तोड़कर कर चोरी कर लिया गया है। अशोक विहार में घटी चोरी की घटना में चोरों ने छत के रेलिंग तथा दरवाजा का किवाड़ तोड़कर इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

बताया जाता है कि पिछले कुछ महीनों से गढ़वा शहर में चोरों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो बंद मकान में दिन में रेकी करता है और रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देता है। गत रात्रि अशोक विहार में अश्वनी पांडेय के जिस मकान में चोरी हुई है। 

उस मकान में रात्रि में कोई नहीं था। सुबह में जब घर के लोग पहुंचे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और कीमती सामान घर में नहीं है। इसके बाद घर वालों ने इसकी सूचना थाना को दिया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads