खास महाल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की सूची जारी होते ही मची हड़कंप - AKB NEWS

खास महाल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की सूची जारी होते ही मची हड़कंप

हजारीबाग में खास महाल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए 131 एकड़ की सूची जारी होते ही अवैध कब्जा धारियों में हड़कंप मच गई है। यह सूची यहां के डीसी स्तर से जारी हुई है। डीसी ने खासमहाल भूमि पर कब्जा और अवैध संरचना को तत्काल हटाने का निर्देश जारी कर दिया है। डीसी ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान संबंधित अंचल अधिकारी को विशेष सतर्कता और निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। फर्जी दस्तावेज के सहारे सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

इस सूची के जारी होते ही सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले कानूनी मदद के लिए वकील की शरण में जाने लगे हैं। डीसी ने सदर अंचल के कोर्रा, जबरा, सारले, मटवारी, हजारी, चानो, नवादा, नूरा, ओकनी, कोलघट्टी, ओरिया, बहेरी, लाखे, सिरका, हुडहुडू, कंटेनमेंट सहित 18 मौजा में खास महाल की जमीन पर अवैध कब्जा को हटाने का निर्देश दिया है।

कोर्रा खाता 214 और हाल खाता 194 की जमीन चर्चा में

सदर अंचल कोर्रा में थाना नंबर 156 के अंतर्गत सरकारी एवं पुनर्ग्रहित लीज भूमि पर कब्जा और संरचना को लेकर चर्चा में है। यहां खाता नंबर 214 एवं 194 की जमीन को टुकडे टुकडे में बांट लिया गया है। खास महाल में इसकी सूची उपलब्ध है। इस भूमि को किस परिस्थिति में और किसकी मदद से आपस में बंदरबांट किया गया, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। डीसी आदित्य कुमार आनंद ने कहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाला चाहे जो भी हो, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads