इस वर्ष पूजा पंडालों का स्वरूप मंडप जैसी होगी : केंद्रीय समिति
जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने झारखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान रखते हुए आदेशों का पालन करते हुए पूजा संपन्न कराने का निर्णय लिया है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुमित कुमार रॉय, महामंत्री अभिषेक कुमार किसलय ने एक निर्णय पत्र जिला प्रशासन को सौंपा है। जिसमें कहा गया है इस वर्ष पंडालों के स्थान पर मंडप का रूप होगा। पूजा पंडाल से ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। किसी भी रूप में सड़क में लाइट गेट या तोरण द्वार की व्यवस्था नहीं की जाएगी।
सरकार के गाइडलाइन आने के पूर्व कुछ पंडालों में मां का स्वरूप बनाया जा चुका है, ऐसी जगह पर उसी रूप में पूजा-अर्चना होगी। शेष स्थानों में गाइडलाइन के अनुसार 4 फीट की प्रतिमा बनाई जाएगी। पंडालों के समक्ष किसी प्रकार का फूड स्टॉल नहीं लगाया जाएगा। रामचरितमानस पाठ विधिवत रूप से मनाई जाएगी। जिसमें नगर क्षेत्र में चोंगा के माध्यम से मंत्र का प्रसारण होगा। सभी पंडालों में चोंगा एवं चार बाजा बॉक्स का उपयोग पूजा अर्चना के लिए किया जाएगा।
विसर्जन कार्यक्रम प्रशासन के दिशा निर्देश में किया जाएगा। विजयादशमी के दिन होने वाले मेले को स्थगित कर केवल रावण दहन का कार्यक्रम प्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष आयोजित होगी। कार्यक्रम का ऑनलाइन व्यवस्था आम जनों के लिए की जाएगी। सभी पंडालों कोरोना काल को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वच्छता का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। कहीं भी भीड़ भाड़ ना हो इसकी जिम्मेवारी पंडाल व्यवस्था के पदाधिकारी की होगी।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें