बारिश से पीड़ित परिवार काे मुआवजा देने की मांग
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जिले में काफी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण किस्को प्रखंड के ग्राम होंदगा निवासी कुर्बान अंसारी व कुडू रामनगर धोबी टोला के साबो देवी का घर गिर गया। साथ ही जिले के बहुत से किसानों की फसलों का भी भारी नुकसान हुआ। वहीं के संदर्भ में जिला के राजनीतिक कार्यकर्ता आलोक कुमार साहू ने सोमवार को अपने सहयोगियों के साथ किस्को प्रखंड के कुर्बान अंसारी के परिवार से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए।
वहीं पीड़ित परिवार ने साहू से मुआवजा व प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की। इस दौरान मामले को लेकर साहू ने जिला आपदा पदाधिकारी विभाकर से वार्ता कर होंदगा एवं कुडू में गिरे हुए घर की जानकारी दी। साथ ही आपदा विभाग से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। वहीं आपदा पदाधिकारी ने मामले पर अंचलाधिकारी का रिपोर्ट आने के उपरांत मुआवजा संबंधी कार्रवाई करने की बात कही। वहीं साहू ने कुडू अंचलाधिकारी से वार्ता कर क्षतिपूर्ति रिपोर्ट आपदा विभाग भेजने की मांग की। मौके पर कुणाल अभिषेक, रसूलन खातून, तमन्ना खातून सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें