BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
लोहरदगा-गुमला एनएच पर वनवासी केंद्र के समीप सड़क की स्थिति जर्जर
लोहरदगा गुमला एनएच में वनवासी कल्याण केंद्र के समीप सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। इस एनएच से होकर रोजाना छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन लगा रहता है। सड़क जर्जर होने से तथा सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण खासकर छोटे वाहनों और दोपहिया चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इन दिनों हो रही बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने के बाद गड्ढों का अनुमान वाहन चालक नहीं कर पाते हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती है। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले एक साइकिल सवार गड्ढे का अनुमान नहीं लगाने के कारण विपरीत दिशा से आ रहे हैं बड़े वाहन से बचने के क्रम में बाल बाल बचे। जिस पर जिला प्रशासन को सड़क की मरम्मती करवाकर लोगों की सुरक्षा के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें