झरिया में बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले तीन अपराधी धराए, पुलिस ने घेराबंदी कर एना तालाब के समीप से पकड़ा, तीन पिस्टल और गोली बरामद
झरिया क्षेत्र में एक बड़ी घटना घटने से बच गई। घटना की भनक झरिया पुलिस काे लग गई। झरिया इंस्पेक्टर प्रमाेद कुमार सिंह दल बल के साथ अपराधियाें को घेरना शुरू कर दिया। पुलिस के अाने की भनक अपराधियाें काे लग गई। अपराधी भागने लगे। पुलिस ने अपराधियाें की घेराबंदी कर बस्ताकाेला एना तालाब के समीप तीन अपराधियाें काे धर-दबाेचा। सभी कुसुंडा के रहने वाले बताए जाते हैं।
पुलिस को उक्त लोगों के पास से तीन पिस्टल और आधा दर्जन से भी अधिक गोली बरामद हुई है। चाैथा भागने में सफल रहा। दबोचे गए अपराधियों ने फरार अपराधी का नाम पुलिस काे बताया है। पकड़े गए तीनाें अपराधी शातिर बताए जाते हैं। उक्त अपराधियाें के पास से तीन पिस्टल और गाेली बरामद हुआ।
जोरापोखर में अधिकारी के घर में डाकाकांड का हो सकता है खुलासा
पुलिस को साेमवार की रात जाेरापाेखर क्षेत्र में बीसीसीएल अधिकारी के घर डकैती कांड में सफलता हाथ लग सकती है। सिंदरी डीएसपी और जोरापोखर पुलिस दबोचे गए अपराधियों से पूछताछ की है। इस संबंध में झरिया इंस्पेक्टर प्रमाेद कुमार सिंह से पूछे जाने पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्हाेंने कहा कि अभी इस संबंध कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें