शांति की पहल, ग्रामीणों ने कहा- जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे पुलिस
थाना परिसर में अरसली उतरी के ग्रामीणों के साथ सीओ संदीप अनुराग टोपनो, बीडीओ रविन्द्र कुमार, थाना इंस्पेक्टर रामजी महतो, थाना प्रभारी सीवी सिंह के उपस्थिति में बीते दिनों दसवीं मोहर्रम की रात्रि शिव मंदिर स्थित मूर्ति को गायब कर व झंडा तालाब में फेंके जाने की घटना से पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश व्यक्त करते हुए दशहरा के दशमी को एक मूर्ति धान के खेत मे मिलने से आक्रोशित ग्रामीण धरना के बाद ग्रामीण जयराम पासवान के द्वारा एक नवंबर से दुबारा धरना देने की बात पर यह बैठक आयोजित की गई थी। परन्तु बैठक में मुख्य मुद्दा आरोपी को गिरफ्तारी के साथ आपसी विवाद की चर्चा जोरों पर रही।
बैठक में कुछ लोगो के द्वारा में पूर्व मुखिया श्यामसुंदर गुप्ता के द्वारा घटना को अंजाम देने को किसी से मिल कर इस घटना में संलिप्त बताने की साजिश बताई गई। लोगों ने कहा कि चुनाव आते ही इस तरह की घटना आम है।
जबकि श्याम सुंदर गुप्ता के द्वारा आपसी रंजिश को लेकर कुछ लाेगाें के द्वारा मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाने की बत बताई है। वहीं बैठक में कुछ लोगों का कहना था कि जो हुआ उसे भूल कर शिव लिंग को शुद्धिकरण कर फिर से स्थापित करने की बात कही। वही पुलिस प्रशासन ने सभी ग्रामीणों से गांव में शांति बनाने व सही आरोपी को पकड़वाने में सहयोग करे पुलिस कॉल डम्प निकाल ली है पुलिस अपना काम कर रही है और आप सहयोग करने की अपील कि है। थाना प्रभारी सीवी सिंह ने कहा कि पुलिस की करवाई व जांच चल रही है इसमें किसी प्रकार का प्रशासन पर दबाव बनाना या समय मुकर्रर कराना सरासर गलत होगा।
प्रशासन अपना काम ईमानदारी पूर्वक कर रही है, लेकिन प्रशासन की इस बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकलने से असंतुष्ट जयराम पासवान ने कहा कि में 1 तारीख को धरना पर बैठूंगा। दोषी जब तक न पकड़ा जाए तब तक बैठा रहूंगा। बैठक में अरसली दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष प्रेम चौबे, शंभु सेठ, कृष्णदेव चौबे, रविन्द्र शर्मा, आत्मा विश्वकर्मा, मनोज शोनी, विनोद चंद्रवंशी, साेना किशोर यादव, सुदामा विश्वकर्मा, सुजीत कुमार, राजा, इरसाद अंसारी, कुंदन विश्वकर्मा, सहित दो दर्जन ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें