Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
पत्थर लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
मिहिजाम पुलिस ने बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के केलाहीपहाड़ के निकट सड़क से अवैध पत्थर लदे एक बिना नंबर का ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस जब्त ट्रैक्टर थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थर माफिया केलाही पहाड़ी से अवैध पत्थर तोड़कर उसे वाहन से ढो रहे हैं।
इस पर वहां से वाहन जब्त किया गया। पुलिस के आने की भनक लगते ही ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि मामले में जिला खनन पदाधिकारी को अग्रतर कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें