10 से निगमकर्मियों की हड़ताल, नहीं बनेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र - AKB NEWS

10 से निगमकर्मियों की हड़ताल, नहीं बनेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

रांची नगर निगम के कर्मचारी सातवें वेतनमान सहित अन्य मांगाें काे लेकर 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस दाैरान निगम के करीब 400 स्थायी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, राेड-नाली के टेंडर, पेमेंट करने सहित कार्यालय के कई काम नहीं हाेंगे।

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया कि 12 नवंबर काे ही कर्मचारियों की मांगाें से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों काे दिया गया था। इसके बावजूद सातवें वेतनमान की विसंगतियां दूर नहीं हुई। एेसे में हड़ताल पर जाने के अलावा काेई रास्ता नहीं बचता है। इस बार की हड़ताल में निगम कार्यालय में सभी तरह के काम ठप कर दिया जाएगा। हालांकि शहर की साफ-सफाई सहित आउटसोर्स किए गए कार्य हाेंगे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads