धनतेरस पर 1.15 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार, 26 लाख की बाइक और 26 लाख का पोल्की हार बिका - AKB NEWS

धनतेरस पर 1.15 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार, 26 लाख की बाइक और 26 लाख का पोल्की हार बिका

कोरोना के कारण सुस्त पड़े बाजार में धनतेरस ने नई जान डाल दी है। धनतेरस इस बार दो दिन पड़ रहा है। पहले दिन खरीदारी के कारण बाजारों में रौनक रही। हालांकि यहां सुबह से ही ग्राहकों की चहलकदमी शुरू हो गई थी जो दोपहर बाद भीड़ बढ़ती चली गई। इस दौरान कुछ लोगों ने महंगे आइटम भी खरीदे।

1.15 करोड़ की बीएमडब्ल्यू

टाइटेनियम प्रोडक्ट प्रा. लि. के संचालक विमल सिंघानिया ने कहा कि सबसे महंगी कार 1.15 करोड़ की बीएमडब्ल्यू एक्स 7। बिकी।

72 लाख रुपए की जीप

कोकर के जीप शोरूम में जीप की रैंगलर मॉडल की एसयूवी 72 लाख में बिकी। यह शहर में बिकने वाली दूसरी सबसे महंगी गाड़ी है।

26 लाख की बीएमडब्ल्यू बाइक

टाइटेनियम प्रोडक्ट के शोरूम से ही इस वर्ष सबसे ज्यादा कीमत में बीएमडब्ल्यू की बाइक एस 1000 बिकी। इसकी कीमत 26 लाख है।

एंटिक पीस पर आया मन

धनतेरस के मौके पर सर्राफा बाजार ने चमक बिखेरी। तनिष्क के मेन रोड स्टोर में कुंदन पोल्की हार सबसे महंगी 26 लाख में बिकी।

2.15 लाख का सोने का चश्मा

लालपुर के टाइटन आई प्लस शोरूम में लोगों ने चश्मे की खूब खरीदारी की। इनमें 2.15 लाख रुपए के सोने का फ्रेम सबसे खास रहा।

3.5 लाख रुपए की घड़ी

चर्च कांप्लेक्स के टाइटन वॉच में गुरुवार को 3.5 लाख की सबसे महंगी घड़ी बिकी। इसकी खासियत यह है कि इसमें सोना व हीरा जड़ा है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads