जिले में 1.20 लाख मनरेगा श्रमिकों का हाेगा निबंधन
समाहरणालय में हुई बैठक में श्रम अधीक्षक से डीसी ने कहा कि रेगुलर एवं साप्ताहिक बाल श्रम की जांच करें। सूचना प्राप्त होने से पहले स्वंय मामलों पर कार्रवाई करते हुए बाल श्रम को बन्द कराएं। साथ ही नियमसंगत धाराओं के तहत संवेदक, व्यापारी, व्यवसाय एवं अन्य मालिक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मनरेगा श्रमिक का 30 नवम्बर तक एक लाख बीस हजार में से बचे शेष श्रमिकों का पंजीकरण कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी काे इसे सुनिश्चित कराने काे कहा गया। बिना श्रम विभाग में निबंधन के श्रम कार्य कराने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करें। संवेदक को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा। श्रम अधीक्षक के साथ संबंधित निर्माण कार्य विभाग के पदाधिकारी भी स्वंय से इसकी पहले जांच कर लें।
डीसी ने खनन कार्य की समीक्षा के क्रम में कहा कि अवैध खनन को जिले में पूर्णतः बन्द कराएं। जिस-जिस क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य हो रहा है, चाैकीदार, मुखिया के साथ बैठक कर अनुमंडल पदाधिकारी उन्हें कार्य दायित्व सौंपें। अवैध खनन होने पर थाना प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित करें। उत्पाद कार्य की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीएसपी को अवैध शराब की चुलाई एवं बिक्री कर रहे फरार अभियुक्त की सूची उत्पाद अधीक्षक को देने को कहा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें