आग लगने की सूचना पर भी नहीं काटी बिजली, दुकान जलकर खाक, देर रात करीब 12:30 बजे दुकान में आग लग गई थी - AKB NEWS

आग लगने की सूचना पर भी नहीं काटी बिजली, दुकान जलकर खाक, देर रात करीब 12:30 बजे दुकान में आग लग गई थी

बेकारबांध सूर्य मंदिर स्थित गुरुवार देर रात बारामुड़ी निवासी रामवृक्ष पंडित का भुजा सह पूजा सामग्री दुकान बिजली विभाग की लापरवाही के कारण जल कर खाक हाे गई। गुरुवार काे देर रात करीब 12:30 बजे दुकान में आग लग गई थी। आग लगने के कारण दुकान से सटे ट्रांसफार्मर से भी चिंगारी उठनी लगी।

पार्षद अशोक पाल की सूचना पर दमकल टीम पहुंची लेकिन ट्रांसफार्मर में बिजली रहने के कारण आग बुझाने का काम नहीं कर पा रहा था। लोगों ने बिजली विभाग को बिजली कट करने की सूचना दी। लेकिन सूचना देने के बाद भी बिजली नहीं काटी गई।

बिजली विभाग काे खुद सूचना दी थी। बिजली रहते आग बुझाने से खतरा हाे सकता था। बिजली विभाग द्वारा लाइन बंद नहीं किए जाने के कारण आग नहीं बुझाया जा सका। इसकी शिकायत उन्हाेंने वरीय अधिकारियाें से की है।”
सुरेंद्र यादव, अग्निशमन विभाग

मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच कमेटी गठित की गई है। अग्निशमन विभाग द्वारा भी शिकायत मिली है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी काे चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।”
शैलेंद्र भूषण तिवारी, कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads