तीन साल की बच्ची से 12 साल के नाबालिग पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड होम
परसुडीह थाना अंतर्गत लोको कॉलोनी में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी भी नाबालिग (12) है। घटना चार नवंबर की शाम की है। पीड़िता और आरोपी दोनों लोको कॉलोनी में एक ही आदमी के घर में किराए में रहते हैं। बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार को पुलिस ने बच्ची का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया। बच्ची की हालत में सुधार है। इधर, पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़कर रिमांड होम भेज दिया। पीड़िता के पिता चालक हैं। उसका परिवार मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है।
चार नवंबर की घटना, दर्द होने पर पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को दी जानकारी
पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया- चार नवंबर की शाम उनकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। पांच नवंबर को बच्ची काे दर्द हुआ। पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। पति ट्रक लेकर शहर के बाहर गए थे। पति के घर पर नहीं रहने के कारण उसने सोपोडेरा फुटबॉल मैदान के पास एक डॉक्टर से बच्ची का इलाज कराया। पति के आने के बाद सात नवंबर को मामले की शिकायत लेकर परसुडीह थाना पहुंची।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें