14.2 डिग्री ठंड, सर्द पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी, पांच दिन में 4.4 डिग्री गिरा रात का पारा, हल्के बादल छाएंगे - AKB NEWS

14.2 डिग्री ठंड, सर्द पश्चिमी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी, पांच दिन में 4.4 डिग्री गिरा रात का पारा, हल्के बादल छाएंगे

शहर में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। सर्द पश्चिमी हवाओं की वजह से सुबह शाम कनकनी अधिक महसूस हाे रही है। इसकी वजह से शहर के तापमान में लगातार गिरवट दर्ज की जा रही है। पिछले 5 दिनों में 4.4 डिग्री तापमान गिर चुका है। रविवार काे शहर का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया जाे औसत से 3 डिग्री नीचे है।

जबकि अधिकतम तापमान एक डिग्री गिर कर 31 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं करीब 10 किलाेमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। माैसम विभाग के रांची केेंद्र की मानें ताे अगले 24 घंटे माैसम साफ रहेगा। विभाग की मानें ताे बुधवार से माैसम एक बार फिर से करवट लेगा और हल्के बादल छाएंगे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads