पुलिस ने छापेमारी की, 15 लीटर देसी शराब, 17 गैलन जावा महुआ नष्ट, एक धराया
निरसा थाना क्षेत्र के जुगीतोपा गांव में बुधवार काे पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर अवैध शराब एवं 17 गैलन जावा महुआ को जब्त करते हुए मौके पर ही उसे नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री संचालक विकास साहनी को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा आरोपी रूपलाल हेंब्रम भाग गया। छापेमारी का नेतृत्व निरसा एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा एवं निरसा थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह दल बल के साथ कर रहे थे। इस संबंध में निरसा पुलिस विकास कुमार साहनी, रूपलाल हेंब्रम सहित अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चला रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि, गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा के जुगीतोपा गांव में वृहद पैमाने पर शराब बनाने का कारोबार संचालित हो रहा है।
सूचना के आलोक में बुधवार की संध्या जब छापेमारी की गई तो विकास साहनी एवं रूपलाल हेंब्रम के घर के आंगन से 15 लीटर देसी शराब तथा 17 गैलन जावा महुआ बरामद किया गया।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें