एनआईटी में 154 करोड़ से अत्याधुनिक छात्रावास बनेगा, मल्टीडायमेंशनल रिसर्च सेंटर अलग से होगा - AKB NEWS

एनआईटी में 154 करोड़ से अत्याधुनिक छात्रावास बनेगा, मल्टीडायमेंशनल रिसर्च सेंटर अलग से होगा

एनआईटी जमशेदपुर में 154 करोड़ की लागत से 1300 विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक छात्रावास बनेगा। निर्माण के लिए फाइनल अप्रूवल के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय (एमएचआरडी) को प्रस्ताव भेजा है। छात्रावास में 1000 छात्र और 300 छात्राओं के लिए दो अलग-अलग ब्लॉक में छात्रावास बनेगा। एनआईटी प्रबंधन ने इसकी डीपीआर बनाकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय व हेफा (हायर एजुकेशन फायनेंस ऑथोरिटी) को भेजा है। एनआईटी के निदेशक डाॅ. केके शुक्ला ने कहा- एक हजार छात्रों की क्षमता वाले जी प्लस 5 छात्रावास के निर्माण पर 99 करोड़ लगेंगे। तीन सौ छात्राओं के छात्रावास पर 55 करोड़ खर्च होंगे।

जैसे ही शिक्षा मंत्रालय से अनुमति मिलेगी, हेफा से एंग्रीमेंट कर निर्माण शुरू होगा। जी प्लस 5 भवन तैयार किए जाएंगे। प्रोजेक्ट में सीपीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर किया जाएगा। उम्मीद है कि 2022 तक इसे पूरा किया जाएगा। एनआईटी जमशेदपुर में सुरक्षा को लेकर बाउंड्रीवॉल का भी काम पूरा हो चुका है, कुछ स्थानों पर बाउंड्रीवॉल विवाद के कारण नहीं बन सका है।

प्रशासनिक भवन के पिछले हिस्से में बनेगा रिसर्च सेंटर

डाॅ. केेके शुक्ला ने कहा- प्रशासनिक भवन के पिछले तरफ मल्टी डायमेंशनल रिसर्च सेंटर बनाना चाहता हूं। इसकी तैयारी भी चल रही है। इसका डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads