पहली बार हो रही मेंटेनेंस, 2 माह में पूरा होगा काम, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उड़ान नहीं भर सकेंगे विमान - AKB NEWS

पहली बार हो रही मेंटेनेंस, 2 माह में पूरा होगा काम, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उड़ान नहीं भर सकेंगे विमान

एयरपोर्ट बनने के बाद पहली बार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के रनवे की री-कारपेंटिंग (मेंटेनेंस) का काम साेमवार से शुरू हुआ। 3 किमी रनवे के मेंटेनेंस में दो महीने का समय लगेगा। इसलिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 16 नवंबर से 15 जनवरी तक सुबह 10:15 से शाम 5:30 बजे तक रनवे पर विमानों के उड़ान पर रोक लगा दी है।

इसे देखते हुए रांची एयरपाेर्ट से उड़ान भरनेवाले 17 विमानाें का सुबह और रात के शेड्यूल में शिफ्ट किया गया है। बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट डायरेक्टर विनाेद शर्मा ने बताया है कि 8 साल में एक बार रनवे की री-काॅरपेंटिग का काम हाेता है। रनवे की मेंटनेंस का काम तीन फेज में हाेना है, जिसमें से दाे फेज का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है, अब तीसरे फेज का काम शुरू हुआ है। जिसे पूरा हाेने में दाे महीने का वक्त लगेगा।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads