BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
2-3 हफ्ते में स्वस्थ हाे जाएंगे शिक्षा मंत्री
एमजीएम चेन्नई में इलाजरत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महताे का स्वास्थ्य फेफड़ा ट्रांसप्लांट के बाद तेजी से सुधर रहा है। अस्पताल के लंग्स ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट और इंटरवेंशनल पल्माेपाेलाॅजी के क्लीनिकल डायरेक्टर डाॅ. अपार जिंदल ने बताया कि मंत्री अगले दाे-तीन हफ्ते में पूरी तरह से स्वस्थ हाे जाएंगे।
डॉ. जिंदल ने बताया कि एकमाे सपाेर्ट हटा दिया गया था। अभी जगरनाथ महतो को 30% वेंटिलेटर सपाेर्ट दिया गया है। उनका नया फेफड़ा काम कर रहा है। वे खुद से सांस लेने लगे हैं। मालूम हाे कि 22 दिनाें तक एकमाे सपाेर्ट पर रहने के बाद मंगलवार रात उनका फेफड़ा बदला गया।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें