बिहार ले जाई जा रही 240 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार - AKB NEWS

बिहार ले जाई जा रही 240 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

पदमा और बरही पुलिस की संयुक्त छापेमारी में काफी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है।एसडीपीओ मनीष कुमार ने बताया कि 10 नवम्बर को गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से अवैध रूप से देसी शराब लोड कर हजारीबाग से बिहार ले जाने की सूचना मिली। ईटखोरी मोड़ के पास पहुंच कर पदमा पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की।

पुलिस ने एक ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक अपनी ट्रक को तेजी से भगाने लगा। उसका पीछा कर चार माइल एनएच-33 के पास पकड़ा गया। ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस ने डाला में लोड 240 पेटी शराब बरामद की। मौके पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ में पुलिस काे कई नई जानकारियां मिली हैं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads