BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
होटल में छापेमारी, एक किलाे अफीम के साथ तीन गिरफ्तार
पलामू पुलिस ने मेदिनीनगर के एक होटल में छापेमारी कर अफीम का कारोबार करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अफीम तस्करों के पास से एक किलो अफीम बरामद हुआ है। रविवार की रात पुलिस को सूचना मिला थी कि कचहरी रोड में बस डिपो के सामने एक होटल में अफीम खरीद-बिक्री की जा रही है। चतरा लावालौंग के झिरनिया गांव निवासी जितेंद्र यादव व मिथिलेश कुमार ने राजस्थान के राजीव गांधी नगर के रहने वाले भंवर लाल के साथ अफीम बेचने का डील किया था।
सडीपीओ संदीप गुप्ता ने बताया कि जितेंद्र व मिथिलेश अपने गांव से अफीम लेकर पहुंचे थे। राजस्थान का भंवर लाल खरीदने के लिए पैसे लेकर पहुंचा था। 90 हज़ार रुपये अफीम का कीमत तय हुई थी। तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। भंवर लाल छत्तीसगढ़ के अबिकापुर से अफीम की तस्करी करता था।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें