वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 28-29 को विशेष कैंप, सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे - AKB NEWS

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 28-29 को विशेष कैंप, सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे

रांची के सभी बूथों पर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। वहीं, दिसंबर में 5 और 6 तारीख को भी विशेष अभियान चलाया जाना है। विशेष कैंप के दौरान जिला के सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। योग्य नागरिक या जो छूट गए हैं, वो मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

15 दिसंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

विशेष अभियान के अलावा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने, शुद्ध करने और स्थानान्तरित करने का दावा आपत्ति दिए जाने की अवधि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई है। इस दौरान कोई भी आम नागरिक https://ift.tt/3ljbzRf nvsp.in पोर्टल के जरिए भी मतदाता सूची में आवेदन कर सकते हैं।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads