निवार तूफान के असर से आज शहर में छाए रहेंगे बादल, कल बारिश भी हो सकती है
राजधानी में गुरुवार को बादल छाए रह सकते है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है। लेकिन शुक्रवार से तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। शनिवार से मौसम साफ रहेगा। सुबह में कोहरा छाए रहने की संभावना है।
निवार तूफान से बदला बर्फीली हवा का रूख
मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई में आए चक्रवाती तूफान निवार के कारण ठंड़ी हवाओं की दिशा में परिवर्तन देखा जा रहा था। इस कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी। पर वर्तमान में इस तूफान का असर राज्य में देखा जा सकता है। इससे राज्य के कुछ इलाकों में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। रांची में बुधवार को मौसम साफ रहा।
मौसम साफ रहने के बावजूद पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। धूप होने के बाद भी हवाओं का असर दिखा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले पांच दिनों में रांची का मौसम
दिनांक न्यूनतम तापमान
26 नवंबर 140 250
27 नवंबर 150 240
28 नवंबर 140 260
29 नवंबर 150 260
30 नवंबर 120 250

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें