जुगसलाई में सघन आबादी के बीच पटाखा बाजार में छापेमारी; 7 दुकानदारों के पास से 50 लाख के पटाखे जब्त, गोदाम सील - AKB NEWS

जुगसलाई में सघन आबादी के बीच पटाखा बाजार में छापेमारी; 7 दुकानदारों के पास से 50 लाख के पटाखे जब्त, गोदाम सील

जुगसलाई स्टेशन रोड और आसपास के आबादी वाले इलाकों में पटाखा बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ रविवार दोपहर 12 बजे से धालभूम एसडीओ नीतीश कुमार सिंह ने छापेमारी की। इस दाैरान 14 दुकानों की जांच की।
एसडीओ और पुलिस को देखकर विक्रेता भाग खड़े हुए। एसडीओ ने सभी दुकानों में रखे पटाखाें के स्टॉक और गोदाम में जाकर छानबीन की। किसी विक्रेता के पास लाइसेंस नहीं मिला। जांच के दाौरान सात दुकान और सात गोदामों से लगभग 50 लाख रुपए के पटाखे जब्त किए गए हैं। एसडीओ ने जुगसलाई थाना प्रभारी को सभी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

रामवतार गुलाटी, रौनक गुलाटी, बंटी सिंह, लोचन अग्रवाल, गुरमेज सिंह, इंदरपाल सिंह, मनोज जैन की दुकानों और गोदाम सील किया गया है। एसडीओ की टीम ने दुखु मार्केट स्थित इंदरपाल सिंह के दुकान और घर पर धावा बोला। जिसमें व्यापारी के घर के चार कमरे से पटाखा जब्त किया गया। घर पर भी पटाखे रखे गए थे। एसडीओ ने इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। स्टेशन रोड और आसपास के इलाकों के पटाखा व्यापारियाें पर कार्रवाई को लेकर सोमवार को व्यवसायी डीसी व एसडीओ से मिलेंगे। सभी मामले में अपनी बात रखेंगे। इस दाैरान पटाखा बिक्री में भेदभाव नहीं करने अाैर सभी के लिए राेक लगाने की मांग करेंगे।

इनके यहां हुई छापेमारी

  • रामावतार गुलाटी, रौनक गुलाटी- स्टेशन रोड
  • बंटी सिंह- दुखु मार्के
  • लोचन अग्रवाल-चौक बाजा
  • गुरमेज सिंह-स्टेशन रो
  • इंदरपाल सिंह-दुखु मार्के
  • मनोज जैन-दुखु मार्केट

किसी भी स्थिति में सघन आबादी में पटाखा बिक्री नहीं होगी : एसडीओ

एसडीओ ने बताया कि जुगसलाई में 14 पटाखा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सात दुकानों व गोदाम की जांच की गई। किसी के पास लाइसेंस नहीं है। सघन आबादी वाले इलाकों में पटाखा बिक्री नहीं होने देंगे। इसके लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है। अभी तक सरकार की ओर से कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। इसलिए दिवाली पर अस्थाई रूप से पटाखा बिक्री पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।

जुगसलाई बाजार में ये करते हैं अवैध रूप से पटाखा का कारोबार

इंदरपाल सिंह राजा एमई गलर्स स्कूल रोड जुगसलाई, बंटी सिंह दुखु मार्केट जुगसलाई, विष्णु सोनकर दुखू मार्केट जुगसलाई, मिंटू पाजी गर्ल्स स्कूल रोड जुगसलाई, अरुण साहू प्रदीप मिश्रा चौक जुगसलाई, राम अवतार गुलाटी स्टेशन रोड जुगसलाई, पवन गुलाटी स्टेशन रोड जुगसलाई, रौनक गुलाटी स्टेशन रोड जुगसलाई, लोचन अग्रवाल चौक बाजार जुगसलाई, राज कुमार चौक बाजार जुगसलाई, अमित दुखु मार्केट, गुरबेज सिंह, प्रिंस भाटिया, मनोज जैन, राजेश जैन जुगसलाई।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads