काेर कमेटी ने लाॅकडाउन के दौरान कारोबार पर बने दबाव पर की चर्चा, हार्ड कोक और अन्य उद्योगों की मदद करें केंद्र और राज्य की सरकारें: जीटा - AKB NEWS

काेर कमेटी ने लाॅकडाउन के दौरान कारोबार पर बने दबाव पर की चर्चा, हार्ड कोक और अन्य उद्योगों की मदद करें केंद्र और राज्य की सरकारें: जीटा

झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन (जीटा) की कोर कमेटी की बैठक रविवार काे अमितेश सहाय की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई अहम मुद्दाें पर चर्चा की गई। तय किया गया कि लाॅकडाउन पीरियड में उद्योगों और व्यवसाय पर बने भीषण दबाव को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से सहयोग के लिए उन्हें पत्र भेजा जाएगा। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव राजीव शर्मा ने कहा कि हार्ड कोक इंडस्ट्री पहले से ही दबाव में थी, लेकिन लाॅकडाउन पीरियड में उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया।

अनलॉक शुरू होने के बाद भी अत तक 50 फीसदी ही रिकवरी हो सकी है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकारों से उद्योग को इस मंदी से उबारने के लिए बीसीसीएल को विशेष निर्देश देने का आग्रह किया गया। सरकार के निर्देश पर जेएसईआरसी की ओर से पारित लाॅकडाउन पीरियड में 1 अप्रैल से 30 जून तक के फिक्स चार्ज को जेबीवीनएएल और डीवीसी काे तत्काल लागू करने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त सिक इकाइयों के लिए उद्योग नीति के अनुरूप बजटीय प्रावधान की मांग की गई। बैठक में कई सदस्य ऑनलाइन भी शमिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन नंदलाल अग्रवाल ने किया।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads