राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस के मंत्री से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक दुखी, बतया- अपूरणीय क्षति - AKB NEWS

राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन से कांग्रेस के मंत्री से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक दुखी, बतया- अपूरणीय क्षति

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष साेनिया गांधी के सलाहकार और पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस में शाेक की लहर है। झारखंड सरकार में मंत्री से लेकर साधारण कार्यकर्ता भी उनके निधन से दुखी है। सभी लाेगाें ने शाेक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी का संकटमोचक, हर राजनीतिक मर्ज की दवा, मृदुभाषी, व्यवहार कुशल महान शख्सियत, पार्टी का खेवनहार बताया।

कांग्रेस भवन और प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर शाेक सभा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के बरियातू स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें कम संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने अपने दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महानगर अध्यक्ष संजय पांडे ने कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कांग्रेस नेताओं ने दाे मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। डॉ. रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

सीएम भी मिलने को समय लेते थे, वे इतने सहज होंगे, साेचा न था : आलमगीर

मंत्री आलमगीर आलम ने अहमद पटेल के साथ अपनी पहली मुलाकात की बात दैनिक भास्कर से साझा की। कहा कि उनसे पहली मुलाकात साल 2002 में उनके दिल्ली स्थित आवास पर हुई थी। पहली मुलाकात में ही ऐसा लगा जैसे वे मुझे लंबे अरसे से जानते हैं। तब लगा कि जहां सीएम उनसे मिलने समय लेकर जाते हैं, वह व्यक्ति इतना सहज, सरल तरीके से मिल रहा है। यह बात दिल को छू गई।

श्रद्धांजलि देने अहमदाबाद पहुंचे सुबाेधकांत, बोले- भाई समान मित्र खो दिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुधवार काे राज्यसभा के सदस्य अहमद पटेल के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही अहमदाबाद पहुंच गए। सहाय ने कहा कि अभी एक सप्ताह पहले ही दूरभाष पर उनसे लंबी बात हुई और अचानक हम सभी को छोड़ जाना मन विचलित कर गया। आज हमने एक मिलनसार एवं हंसमुख व्यक्ति के साथ-साथ भाई समान मित्र खो दिया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads