कहा-कोरोना के लिए निर्धारित बेड तैयार रखें सभी सिविल सर्जन - AKB NEWS

कहा-कोरोना के लिए निर्धारित बेड तैयार रखें सभी सिविल सर्जन

स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिसंबर के पहले सप्ताह तक अपने-अपने जिलों में कोरोना के लिए निर्धारित बेड की संख्या तैयार रखने का निर्देश दिया है। राज्य में 31 हजार कोरोना के आइसोलेशन बेड तैयार किए जाने हैं। स्वास्थ्य सचिव बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लिया और जिलों में टीकाकरण के लिए मानव बल की उपलब्धता व कोल्ड चेन मेंटेनेंस को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा में राज्य के सभी सिविल सर्जन, आरसीएच पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक,जिला डाटा प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक व जिला कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित थे।

कोरोना के साथ अन्य कार्यक्रमों पर भी ध्यान दें

स्वास्थ्य सचिव ने कोरोना के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर भी ध्यान देने की बात कही। प्रधान सचिव ने बच्चों के नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की एंटीनेटल जांच एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने की हिदायत दी। साथ ही 15 नवंबर से राज्य में प्रारंभ हुआ अभियान ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने कहा कि निजी या सरकारी स्तर पर टीबी के जो भी मरीज निक्षय पोर्टल पर रजिस्टर्ड होते हैं, उनके खाते में जब तक इलाज चलेगा, हर माह 500 रुपए की राशि भेजी जाएगी। हर हाल में यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads